Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शादी के चंद मिनटों बाद दूल्हा-दुल्हन की हुई मौत, पूरा किया साथ जीने मरने का वादा

जहां एक तरफ साेनम और मुस्कान जैस पत्नियों ने अपने हाथों से खुद का हंसता- खेलता परिवार बर्बाद कर दिया वहीं दूसरी तरफ भगवान ने एक जोड़े को शादी के चंद मिनटों बाद ही हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग कर दिया। जोड़े ने पहले सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसम खाई और फिर साथ ही मर गए। इस खबर को सुन पत्थर का दिल भी पिघल जाएगा। 

राजस्थान के जयपुर जिले में आज सुबह-सुबह बेहद बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी कर करके लौट रहे दूल्हा और दुल्हन की कार की कंटेनर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सवार दूल्हा और दुल्हन समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने एक ही पल में सब कुछ बर्बाद कर दिया। जो परिवार कुछ समय पहले खुशी के मारे झूम रहा था वहां अब मातम पसर गया है।

जर घर से कल बेटे की बारात धूम- धाम से निकली आज वहीं से उसकी अर्थी निकलेगी। इस दुल्हन ने तो अभी अपने ससुराल में पैर भी नहीं रखा था कि इससे पहले उसकी आंखें हमेशा के लिए बंद हो गई। दुल्हा-दुल्हन की मौत की खबर सुन उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सवारी गाड़ी में बैठे अधिकतर लोग सो रहे थे।
 

बताया जा रहा है कि  सवारी गाड़ी में करीब 14 से 15 लोग सवार थे, जो सभी मध्यप्रदेश से विवाह समारोह के बाद लौट रहे थे। जैसे ही सवारी गाड़ी भटकाबांस गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Exit mobile version