Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

स्कूल संचालक आकाश गौड़ का शव कार में मिला…पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक स्कूल संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी कार के अंदर मिला। मृतक की पहचान विकास नगर कंकरवाली निवासी आकाश गौड़ के रूप में हुई है, जो बूढ़पुर में एक प्राइमरी स्कूल चलाते थे।

जानकारी के अनुसार, आकाश गौड़ 18 मई को किसी जरूरी काम से घर से निकले थे। उनकी पत्नी से आखिरी बार 19 मई को फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

20 मई को उनके बेटे ने स्कूल जाते समय रास्ते में अपने पिता की कार खड़ी देखी। स्कूल से लौटने के बाद उसने यह जानकारी परिवार को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर तलाश की तो गढ़ी बोलनी रोड से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली सड़क पर कार खड़ी मिली। कार के अंदर आकाश गौड़ सीट पर बैठे हुए मृत अवस्था में पाए गए।

परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार कार में सभी सामान सुरक्षित मिले हैं। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version