Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आढ़ती की लाठी डंडों से पिटाई…4 युवकों ने किया हमला

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया शहर में शनिवार दोपहर एक आढ़ती पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आढ़ती संजीव कुमार मंगला पर उनके घर के बाहर कार सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार दोपहर के समय अनाज मंडी स्थित अपनी दुकान से मॉडल टाउन स्थित घर पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए चार युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनका बेटा निपुण मंगला घर से बाहर निकला। बेटे के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल आढ़ती को रतिया के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हमले की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।

घायल संजीव कुमार मंगला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कुछ समय पहले कथित जाली परचेज घोटाले की शिकायत सरकारी खाद्य एजेंसी और FCI विभाग को दी थी। शिकायत के बाद संबंधित लोगों की डंपिंग बंद कर दी गई थी। उनका कहना है कि इसी रंजिश के चलते उन पर हमला करवाया गया।

संजीव कुमार ने रतिया निवासी शुभम कुमार और राहुल Kumar पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी उन्होंने एसपी को शिकायत देकर अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version