रोहतक पुलिस की टीम ने दिल्ली रोहतक रोड चुलियाना मोड के नजदीक स्थित फौजी ढाबे पर हुई फायरिंग की वारदात में कारतूस उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 20.12.2023 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फौजी ढाबे पर फायरिंग हुई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँच कर जांच शुरू की। घटनास्थल से खाली खौल व कैश काउंटर पर रखे प्रिंटर में एक गोली लगी हुई मिली।गांव कारौर निवासी जयकंवर की शिकायत के आधार पर थाना सांपला मे अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 20.12.2023 को जयकंवार निजी काम से चुलियाणा मोड़ के पास गया हुआ था। सांय करीब 5.30 बजे नरसिंह ढाबे पर कैशियर काउंटर पर खडा हुआ था। उसे समय दो तीन लड़के हथियार लिये हुए आये और नरसिंह पर गोली चला दी।
युवको ने ताबड़ तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। नरसिंह काउंटर के पास नीचे की तरफ बैठकर अपना बचाव किया। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गए।
मामले की जांच सीआईए स्टाफ-1 द्वारा अमल में लाई गई। वारदात में शामिल 6 आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके है। दौराने जाँच दिनांक 21.08.2024 को स.उप.नि. मनजीत ने आरोपी विनीत पुत्र महेश चंद निवासी खुर्जा जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है आरोपी मोहित निवासी कारौर की हत्या की वारदात में शामिल रहा है जिसमें आरोपी गिरफ्तार होकर सुनारियां जेल में बंद हैं। आरोपी ने अपने गांव के विनोद के साथ मिलकर वारदात में प्रयुक्त कारतूस उपलब्ध कराए थे।

