Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, पैर में लगी गोली

गुरुग्राम में एल्विस यादव के घर पर फायरिंग करने वाले को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी इशांत उर्फ इशू के पैर में लगी है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद ने पुलिस पार्टी पर ऑटोमेटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ऊपर फायर किए। 

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी को फरीदाबाद अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद बीपीटीपी थाना इलाके से काबू किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इशांत गांधी को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू किया। 22 अगस्त को सुबह 4:00/4:30 के बीच में ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र नजदीक गांव फरीदपुर से तिगांव रोड पर मुठभेड़ हुई।

गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 राउंड फायर किए थे। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया था। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी थी। 

मास्टर राम अवतार ने बताया था कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई थीं। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। बता दें कि बिग बॉस में जाने के बाद एल्विश यादव की अलग पहचान थी। उनका विवादों से पुराना नाता है।एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई थी। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। 

Exit mobile version