हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए पिछड़ी जाति के गौरव की जान लेने वाले दबंगो ने इलाके में अपनी दहशत फैलाने के लिए खुद वायरल किया गौरव की पिटाई का वीडियो। और उन बदमाशों की पहुँच का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वारदात के 4 – 5 दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है हालांकि वीडियो खुद उनके खिलाफ इतना बड़ा सबूत है। पुलिस ने अभी तक सिर्फ होटल पर काम करने वाले एक कर्मचारी को पकड़ा है।

उधर बवाना गांव में रहने वाले गौरव के पिता देवेंद्र यादव अपने बेटे की पिटाई का वीडियो देखने के बाद उस हादसे को भूल नहीं पा रहे हैं तथा देवेंद्र यादव की लाचारी और दुख को समझना बहुत मुश्किल है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को गौरव ने अपनी मां स्वीटी को कॉल किया मगर सही तरीके से गौरव द्वारा नहीं बोले जा सकने पर घबराई माँ ने तुरंत फोन गौरव के पिता पकड़ा दिया। गौरव की आवाज सुनते ही वे किसी प्रकार की अनहोनी को भांप गए। ठीक उसी समय गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें मालड़ा गांव के होटल पर गौरव के साथ मारपीट की खबर दी। देवेंदर यादव अपने पिता यानि गौरव के दादा कृष्ण यादव के साथ घबराये हुए उस होटल पर पहुंचे जहां रवि यादव (आरोपी) और उसके दोस्त गौरव को अभी भी बेरहमी से पीट रहे थे।

किसी तरीके से गौरव के दादा और पिता ने रवि के आगे हाथ-पैर जोड़कर गौरव को छुड़वाया और उसे लेकर महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल ले गए। जहाँ हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उन्हें डॉक्टरों ने गौरव को बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इस से पहले कि वे बड़े अस्पताल पहुँचते गौरव का शरीर ठंडा पड़ गया। सरकारी अस्पताल के पास होने की वजह से वे गौरव को दोबारा महेन्द्रगढ़ अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।’

देवेन्द्र यादव के अनुसार, जब वह मालड़ा गांव के होटल से गौरव को अस्पताल ले जा रहे थे तब उन्हें गौरव ने बताया कि रवि यादव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे किस तरह होटल के पीछे ले जाकर पीटा। उसने बताया कि वह महेन्द्रगढ़ से बाइक पर घर आ रहा था जहाँ रास्ते में पहले से ही होटल पर बैठे रवि यादव और उसके दोस्तों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटने लगे। लाख मिन्नतें करने के बावजूद रवि ने उसकी एक नहीं सुनी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!