हरियाणा के हांसी शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम सिंह मलिक और उनकी पत्नी सुनीता को दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। बहादुरगढ़ निवासी अशोक और सुरेंद्र कुमार उसके घर आए और दुष्कर्म केस में गवाही देने से मना किया, साथ ही कहा कि अगर गवाही दी तो अंजाम बुरा होगा। शिकायत के बाद हांसी पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह मलिक ने बताया कि बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 वासी ट्रांसपोर्टर अशोक कुमार और सुरेंद्र कुमार के खिलाफ बहादुरगढ़ थाना में 14 अक्टूबर को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ था। इस केस में वह खुद और उनकी पत्नी सुनीता मलिक आरोपियों के खिलाफ गवाह हैं।

शुक्रवार को आरोपी सुरेंद्र व अशोक अपनी इनोवा गाड़ी में उनके वकील कॉलोनी स्थित घर पर आए। दोनों ने उनको घर आने के बाद कहा कि हमारे खिलाफ जो केस दर्ज है उसमें गवाही नहीं देनी है। अगर गवाही दी तो दोनों को जान से मार देंगे। धमकी की यह घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी में भी दर्ज है। प्रेम सिंह मलिक के अनुसार दोनों आरोपी कई दिनों से लगातार उनको टॉर्चर कर रहे हैं।आपको बता दे कि प्रेम सिंह मलिक ने 2019 में हांसी विधानसभा सीट से निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था और उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!