रोहतक पुलिस ने बार्बर से फिरौती मांगने की वारदात को 24 घण्टे के अन्दर-2 हल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी व्यक्ति शिकायतकर्ता के साथ बुस्टर पर नौकरी करता है जिसने शिकायतकर्ता को डराने के लिए फिरौती का पत्र लिखकर दुकान पर चिपकाया था। आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि दिनांक 28.05.2022 को कुलबीर उर्फ सुभाष पुत्र देईचन्द निवासी आजाद नगर रोहतक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 387 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 326/2022 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुलबीर उर्फ सुभाष ने कन्हेली रोड़ पर दुकान किराये पर ले रखी है जिसमें बार्बर का काम करता है। दिनांक 27.05.2022 को सुबह करीब 7 बजे दुकान पर आया तो किसी ने दिवार पर एक लिखित पेज चिपका रखा था। जिसमें लिखा था कि सोमवार तक 5 लाख रुपये दे देना नहीं तो तेरे बेटे व तुझे 5 गोली मार देंगे।
मामलें की गंभीरता को देखते हुए मामलें की गहनता से जांच अमल में लाई गई। वारदात में शामिल रहे आरोपी चांद सिंह पुत्र रामफल निवासी गांव अटावला जिला पानीपत को दिनांक 29.05.2022 को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि सुभाष व चांद दोनो बुस्टर पर नौकरी करते है। सुभाष दिन में ड्यूटी करता है तथा चांद की रात को ड्यूटी होती है। सुभाष दिन में ड्यूटी के साथ-2 अपनी बार्बर की दुकान को भी संभालता है। चांद ने कई बार सुभाष को ड्यूटी बदलने के बात कही जो सुभाष ने ड्यूटी बदलने से मना कर दिया था। चांद ने सुभाष को डराने के लिए फिरौती मांगने का पत्र लिखा था। रात के समय चांद ने बार्बर की दुकान के बाहर पत्र को चिपका दिया था।

