Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ढाई महीने पहले ब्लाइंड मर्डर का आरोपी गिरफ्तार: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ था अजय, मुरादाबाद में लगाया था शव ठिकाने

  रोहतक पुलिस की थाना सांपला की टीम ने करीब ढाई महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए भैसरु खुर्द निवासी अजय के मामले को हल कर लिया है। अजय की हत्या की गई थी तथा शव को दफनाया गया था। सांपला पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के मामले को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो ने अप्रैल माह में अपने साथी अजय की हत्या की थी। हत्या के बाद लाश को सरथल (मुरादाबाद) सडक किनारे ठिकाने लगाया गया। मृतक के परिजनों द्वारा थाना सांपला में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया हुआ था। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्दर सिंह ने बताया कि दिनांक 28.04.2025 को भैसरु खुर्द निवासी योगेश ने अपने भाई अजय के गुमशुदा होने बारे शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर धारा 127(6) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 156/2025 अंकित किया गया।
मामले की जाँच मुख्य सिपाही सुमित द्वारा अमल में लाई गई है। जाँच मे सामने आया कि अजय अविवाहित है। अजय के दादा ने अपनी पुश्तैनी जमीन अजय व उसके भाई योगेश के नाम कर रखी है। अजय ने पुश्तैनी जमीन मे से अपने हिस्से मे आई 1 एकड़ जमीन को 1 करोड 30 लाख रुपयों मे बेची थी। अजय दिनांक 03.04.2025 को तहसील सांपला आया था जिसके बाद घर नही आया।

मामले के जाच मुख्य सिपाही सुमित द्वारा गहनता से अमल में लाई गई। सभी पहलुओं का अध्ययन किया गया। जाँच में सामने आएंगे अजय की सुमित पुत्र मुनेश व भुपेंद्र पुत्र बबली निवासीगण गांव पहाडपुर जिला मुरादाबाद, उतर प्रदेश
के साथ दोस्ती थी। दोनों पर शक होने पर दोनों से गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ मे आरोपियो ने हत्या की वारदात का खुलासा किया। दिनांक 22.06.2025 को मामले मे धारा 103, 238(5) बीएनएस ईजाद की गई तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
            मामले की आगामी जाच उप.नि. विनोद कुमार द्वारा की गई। प्रारंभिक पुछताछ में सामने आया कि दिनांक 03.04.2025 को अजय ने अपनी जमीन 1 करोड 30 लाख रुपयों मे बेची थी। रजिस्ट्री के दौरान अजय के दोस्त सुमित व भुपेंद्र भी साथ ही थे। उसके बाद अजय, सुमित व भुपेंद्र तीनो घुमने के लिये निकल गये। सुमित व भूपेंद्र को पता था कि अजय के पास रुपये है। दोनों को रुपयों का लालच आ गया तथा उन्होंने अपने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अजय की हत्या करने का प्लान बनाया। 2/3 दिन बाद मुरादाबद मे गंगा के किनारे स्थित ब्रिज घाट पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय की गोली मारकर हत्या कर दी। अजय की डैडबॉडी को गाडी मे डालकर गॉव सरथल खेड़े के पास सडक के किनारे दबा कर मौके से फरार हो गये।

दिनांक 23.06.2025 को पेश अदालत कर आरोपियो को पाँच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। दिनांक 25.06.2025 को आरोपियो द्वारा बताये गये स्थान पर स्थानीय पुलिस की सहायता से व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे अजय के शव को गली सडी हालात मे बरामद किया गया है। कल अजय के शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. सुमित पुत्र मुनेश निवासी गांव पहाडपुर जिला मुरादाबाद, उतर प्रदेश (उम्र 21 साल)
  2. भुपेंद्र पुत्र बबली निवासी गांव पहाडपुर जिला मुरादाबाद, उतर प्रदेश ( उम्र 20 साल)

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 156 दिनांक 28.04.2025 धारा 103, 238(5) बीएनएस थाना सांपला

पुलिस टीम:-

  1. उप.नि. विनोद
  2. मुख्य सिपाही सुमित
  3. मुख्य सिपाही ओमबीर
  4. सिपाही अंकुर
Exit mobile version