Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे मंदिर से दानपात्र चोरी करने की वारदात मे शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने मंदिर से दानपात्र चोरी करने के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी उप.नि. सुशील कुमार ने बताया कि दिनांक 28.10.2025 को राहड रोड पर स्थित मंदिर से दानपात्र चोरी होने बारे शिकायत प्राप्त हुई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई।
मामले की जांच स.उप.नि. राजेश द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच मंदिर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो मे वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। दिनांक 10.11.2025 को आरोपी अजय उर्फ पंजाब पुत्र फुलचंद निवासी लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
अजय उर्फ पंजाब पुत्र फुलचंद निवासी लुधियाना, पंजाब

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 271 दिनांक 28.10.2025 धारा 305 बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मंडी

Exit mobile version