Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ब्लाईंङ मर्ङर की वारदात मे फरार आरोपी गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने खिङवाली निवासी रोहताश के ब्लाईंङ मर्ङर की वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से पूछताछ की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार बताया कि दिनांक 04.02.2022 को सूचना मिली कि अज्ञात युवको ने गांव खिङवाली मे रोहताश निवासी खिङवाली की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान रोहताश पुत्र हरिराम निवासी खिङवाली के रुप मे हुई। मृतक के भाई वेदप्रकाश की शिकायत के आधार पर धारा 302/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 51/2022 थाना सदर में अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोहताश अपने भाई वेदप्रकाश के साथ एक घऱ मे रहता था। रोहताश की पत्नी की मौत करीब 20 साल पहले हो चुकी है। दिनांक 04.02.2022 को सुबह करीब 7 बजे रोहताश अपने घर से घुमने के लिए बाहर निकला था। विक्रम पुत्र रामकिशन निवासी खिङवाली के प्लॉट मे रोहताश पर अज्ञात युवको ने गोलियो मारने की वारदात को अंजाम दिया। गोलिया लगने के कारण रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनो के हवाले किया गया।

मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.07.2022 को स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी दिनेश उर्फ ढीला पुत्र सुरेश निवासी गांव मदीना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सत्यवान उर्फ सत्ते को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

दौराने जांच सामने आया कि आरोपी सत्यवान उर्फ सत्ते के पिता रामेशवर, रामप्रताप, रामचन्द्र, व भीम चार भाई है। रामचन्द्र के दो लङके वेदप्रकाश व संजय थे। करीब 20-25 साल पहले सत्यवान के ताउ के लङके संजय का मर्ङर हुआ था। जिसमे रोहताश पुत्र हरिराम व सत्यवान पुत्र रतिराम निवासीगण खिङवाली पर हत्या का आरोप लगा था। जिसमे दोनो को गिरफ्तार किया गया था। जो दोनों अदालत से बरी हो गए थे। गांव मे सत्यवान का प्लॉट व रामनिवास पुत्र कपूर सिंह का प्लाट साथ- साथ है करीब एक सप्ताह पहले सत्यवान का प्लॉट मे गेट लगाने को लेकर रामनिवास के साथ झगङा हो गया। लेकिन फिर भी सत्यवान दिनांक 02.02.2022 को गेट लगवाने के लिए दिवार की साईङ मे पीलर तैयार कर दिया। जिसको लेकर सत्यवान व रामनिवास के बीच फिर से विवाद हो गया। जिस पर दिनांक 03.02.2022 को पंचायत के द्वारा दिन मे आपस मे सुलह हो गई। लेकिन रात के समय रामनिवास ने सत्यवान उर्फ सत्ते का पीलर तोङ दिया। पिलर तोडने को लेकर रामनिवास व सत्यवान में झगड़ा हो गया। और झगडे मे रामनिवास ने सत्यवान को कह दिया कि तुम्हारे भाई की हत्या हुई थी तब तुमने क्या कर लिया था। यह बात सत्यवान को चूब गई। उसी समय सत्यवान ने बदला लेने की ठान ली। जिसके लिये सत्यवान ने अपने साथी दिनेश उर्फ डिल्ला पुत्र सुरेश वासी मदिना को तैयार किया और संजय के मर्ङर का बदला लेने के लिए रात के समय अपने साथी दिनेश उर्फ डिल्ला के साथ मिलकर रोहताश पुत्र हरिराम के मारने की योजना बनाई और दोनो आरोपियो ने दिनांक 03/04 फऱवरी की रात को रोहताश पुत्र हरिराम व रामनिवास पुत्र कपुर को मारने के लिए ढूंढा। लेकिन उनको मार नही पाये उसके बाद दिनांक 04.02.2022 को दोनों ने मिलकर सबुह घूमने आए रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Exit mobile version