Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 21 से 23 सितंबर तक होगी 59वीं हरियाणा राज्य विद्यालयी खेल प्रतियोगिता, हॉकी व योग के मुकाबले होंगे आयोजित


रोहतक, 18 सितंबर : नगराधीश शुभम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को हिदायतें दी कि वे 21 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले 59वीं हरियाणा राज्य विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करवाये। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हॉकी एवं योग स्पर्धाओं में  आयु वर्ग 14, 17, 19 वर्षीय खिलाड़ी भाग लेंगेे। प्रदेशभर के सभी जिलों के 1242 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
नगराधीश स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों बारे अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 14 वर्षीय खिलाड़ी बोहर स्थित खेल स्टेडियम, 17 वर्षीय खिलाड़ी एमडीएन स्कूल तथा 19 वर्षीय खिलाड़ी राजीव गांधी खेल स्टेडियम में भाग लेंगे। योगा प्रतियोगिता लड़कियों के लिए स्कॉलर्स रोजरी स्कूल बोहर व लडक़ों के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित होगी, जिसमें 414 खिलाड़ी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि हॉकी की प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल स्टेडियम, एमडीएन स्कूल तथा गांव बोहर स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभाग को सौपी गई जिम्मेवारी को निष्ठïा पूर्वक पूर्ण करने की हिदायतें दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रतियोगिता स्थलों पर डॉक्टरों की टीम एवं आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा किट सहित एंबुलेंस तैनात रहे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, रोहतक के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. हेमेंत, रेडक्रॉस से रविदत्त, जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजेश रोहिल्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो : 14 से 16
0 0 0 0 0 0 0 0 0

Exit mobile version