Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

श्री सनातन धर्म मंदिर चांदी का 20वां वार्षिक संत सम्मेलन 9 से 11 फरवरी तक होगा आयोजित, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा होंगे मुख्य अतिथि


श्री सनातन धर्म मंदिर चांदी सनातन परंपरा को बचाए रखने हेतु प्रतिवर्ष फरवरी माह के दूसरे शुक्रवार शनिवार एवं रविवार को संत सम्मेलन का आयोजन करता है l जिसमें आसपास की के महंत संत एवं कथावाचक पहुंचते हैं l पहली बार वार्षिक संत सम्मेलन का आयोजन 2005 में श्री सनातन धर्म मंदिर के पुनर्निर्माण के समय किया गया था l हर वर्ष चांदी गांव से संबंध रखने वाले मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं l 20वे वार्षिक संत सम्मेलन में शामली के प्रसिद्ध कथावाचक दिनेश पाठक जी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे l श्री सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष जोगेंद्र कथूरिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे गांव चांदी में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी l

प्रसिद्ध झांकी कलाकारों द्वारा सुंदर झांकियां की भी प्रस्तुति दी जाएगी l शुक्रवार रात्रि नजफगढ़ से आने वाली राधे ब्रदर्स टीम द्वारा राधा नाम संकीर्तन किया जाएगा l शनिवार कथा एवं सत्संग का आयोजन होगा l रविवार प्रातः गांव चांदी की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा l इसके उपरांत कथा एवं सत्संग का आयोजन होगा l दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा l राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण दिया गया है l पूर्व राजस्व मंत्री आनंद सिंह दांगी के सुपुत्र बलराम डांगी एवं रोहतक विधानसभा से कांग्रेस नेता कृष्ण छाबड़ा को अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर निमंत्रण भेजा गया है l

हरियाणा ब्राह्मण कल्याण सभा के प्रधान दयानंद कौशिक एवं गांव चांदी की वर्तमान सरपंच श्रीमती संतोष धनखड़ कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे l पूर्व पार्षद वीना सभरवाल, पूर्व सरपंच अमित मदन एवं इंदरगढ़ के पूर्व सरपंच सुभाष शेखावत को भी निमंत्रण भेजा गया है l

Exit mobile version