Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (18 जून) पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 17वीं किस्त जारी करेंगे।

इस दौरान देश के 9.3 करोड़ों किसानों को 2-2 हजार रुपए की किस्त ट्रांसफर की जाएगी। इसमें 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव में जीत और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी (PM Modi) पहली बार वाराणसी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे किसानों के खाते में किस्त ट्रांसफर करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) वाराणसी में आज शाम 04:15 बजे पीएम किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 06:15 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) मां गंगा के दर्शन करने दशाश्वमेध घाट जाएंगे।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और कई राज्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम में 732 कृषि विज्ञान केंद्रों, 1 लाख से ज्यादा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और देशभर के 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर्स के 2.5 करोड़ से ज्यादा शामिल हो सकते हैं।

पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत किसानों को 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इस दौरान किसानों को दो-दो हजार रुपए दिए जाते हैं।

इस योजना (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ सिर्फ किसानों को मिलेगा।

किसानों का आधार कार्ड, बैंक से लिंक होना चाहिए।

भू-सत्यापन का काम पूरा होना चाहिए।

किसानों को KYC करना अनिवार्य है।

आवेदन फॉर्म में सही जानकारी हो।

1 हजार रुपए से ज्यादा पेंशन मिलने वाले सीनियर सिटीजन को लाभ नहीं मिलेगा।

सरकारी नौकरी से रिटायर्ड कर्मचारी को योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) में किसानों को अगर किसी भी तरह की परेशानी आती है, तो वे ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version