करनाल में थार गाड़ी में एक लड़का और लड़की मौजूद थे। थार लड़का चला रहा था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे थार चालक ने हॉस्पिटल चौक पर बाइक को टक्कर मारी। जिसमें बाइक पर सवार 2 युवक सड़क पर जा गिरे। बाइक थार के पीछे ही फंस गई और थार वाला उसे पूरे शहर में घुमाता रहा।
सड़क पर घसीटने की वजह से बाइक से चिंगारियां निकलीं। इसके बाद ड्राइवर नेशनल हाईवे पर चढ़ गया और निर्मल कुटिया चौक के पास ओवरब्रिज पर बाइक को छोड़कर थार फरार हो गई। इसके बाद बुजुर्ग महिला टक्कर लगने से बाल-बाल बची। फिर रिक्शेवाले को टक्कर मारी। इसके बाद बैरिकेड्स तोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।
सेक्टर 13 चौकी के इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि पुलिस के पास वीडियो आई है। आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। थार में लड़की थी या नहीं, या थार को कौन चला रहा था, यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
