Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोडरेज में दिल्ली डिपो के चालक हत्या मामले में थार गाड़ी की मालकिन गिरफ्तार; आरोपी बेटा और उसके दोस्त अभी भी फरार

सोनीपत में रोडरेज के बस चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने थार जीप की मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपित प्रांजल की मां के नाम पर थार जीप रजिस्टर्ड है। पुलिस ने प्रांजल की मां को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस अब भी महिला के बेटे प्रांजल और उसके दोस्त विकास कर कुणाल की तलाश कर रही है। प्रांजल की मां पर अपने बेटे और दोस्तों को शरण देने का आरोप है।

गिरफ्तार महिला ऋतु खुराना दिल्ली के इंद्र पुरी की रहने वाली है। ऋतु का बेटा प्रांजल आपने साथियों के साथ दोस्त का जन्मदिन मनाने मुरथल आया था। पुलिस आज ऋतु को कोर्ट में पेश करेगी। सोनीपत पुलिस मुख्य आरोपी प्रांजल और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

सोनीपत पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि दिल्ली से एक महिला को गिरफ़्तार किया गया है। गाड़ी भी बरामद कर लिया गया है। महिला को आज कोर्ट में पेश किया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version