Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

समालखा के पहले विधायक का निधन: पांच बच्चों के पिता थे रणधीर सिंह; दोपहर 3 बजे पानीपत में होगा अंतिम संस्कार

पानीपत के समालखा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रणधीर सिंह का निधन हो गया। पूर्व विधायक रणधीर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार सुबह उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। दिल्ली के अस्पताल में सारी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद वे पानीपत शहर पहुंचेंगे। यहां दो नहरों के बीच स्थित श्मशान घाट में दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी देते हुए चांद ढांडा ने बताया कि उनके ससुर पूर्व विधायक रणधीर सिंह थे। उन्होंने आज 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। 1966 में राज्य गठन के बाद रणधीर सिंह 1967 में पहली बार विधायक बने थे। इसी साल से राज्य में ‘आया राम गया राम’ की राजनीति भी शुरू हो गई थी। रणधीर सिंह उस समय पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गए थे, जब उन्होंने एक ही रात में दो पार्टियों में शामिल हो गए थे। हालांकि उनका कार्यकाल करीब एक साल ही चला।

पूर्व विधायक रणधीर सिंह पांच बच्चों के पिता थे। उनके एक बेटा और चार बेटियां हैं। उनकी पत्नी रोशनी देवी भी बुजुर्ग हैं और गृहिणी हैं। उनके बेटे तेजेंद्र पहले पानीपत शहरी विधायक बलबीर पाल शाह के पीए थे। फिलहाल वे अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। वहीं कोचिंग देते हैं। उनकी चारों बेटियों की शादी भी हो चुकी है।

Exit mobile version