जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार शाम आतंकवादियों ने पुलिस बस पर हमला कर दिया। फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 12 घायल हैं। हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में जेवन के पास आतंकियों ने एक पुलिस वाहन पर फायरिंग की। हमले में 12 जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल पुलिसकर्मियों में एक एएसआई और एक चयन ग्रेड कांस्टेबल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे जेवन इलाके में जब जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की नौवीं बटालियन के जवानों को लेकर बस इलाके में स्थित आर्म्ड पुलिस काम्प्लेक्स के करीब पहुंची। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो-तीन आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जब तक जवान मोर्चा संभालते आतंकी बस पर घातक हमले को अंजाम देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

इन पुलिसकर्मियों को बनाया निशाना

1. एएसआई गुलाम हसन

2. कॉन्स्टेबल सज्जाद अहमद

3. कॉन्स्टेबल रमीज अहमद

4. कॉन्स्टेबल बिशम्भर दास

5. सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार

6. सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल विकास शर्मा

7. कॉन्स्टेबल अब्दुल मजीद

8. कॉन्स्टेबल मुदस्सिर अहमद

9. कॉन्स्टेबल रविकांत

10. कॉन्स्टेबल शौकत अली

11. कॉन्स्टेबल अरशीद मोहम्मद

12. कॉन्स्टेबल शफीक अली

13. कॉन्स्टेबल सतवीर शर्मा

14. कॉन्स्टेबल आदिल अली

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!