Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट से NIA दफ्तर तक बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को जांच एजेंसी एनआईए की टीम अमेरिका से लेकर भारत आ चुकी है। इससे पहले अमेरिका पहुंची टीम ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ सभी कागजी कार्रवाई और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की थी और राणा को लेकर भारत के लिए रवाना हो गई थीं।

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से एनआईए की 7 सदस्यीय टीम लेकर दिल्ली आ चुकी है। अब तहव्वुर राणा का मेडिकल कराया जाएगा और फिर एनआईए उसे कोर्ट में पेश करेगी। राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है।

तहव्वुर राणा थोड़ी देर में दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड होगा। इसे स्पेशल विमान से लाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राणा को एयरपोर्ट से सीधे एनआईए मुख्यालय लाया जाएगा। तहव्वुर राणा के खिलाफ अब दिल्ली में मुकदमे की जमीन तैयार हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, 26/11 आतंकी हमले से जुड़े केस फाइल्स और ट्रायल कोर्ट के दस्तावेज अब दिल्ली की विशेष एनआईए कोर्ट तक पहुंच चुके हैं।

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि 64 वर्षीय तहव्वुर राणा दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक हाई सुरक्षा वार्ड में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आतंकवादी को रखने के लिए जेल में सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं।

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर इजराइल का बयान सामने आया है। इजरायली राजदूत ने आतंकियों को कटघरे में खड़े करने के लिए भारत का शुक्रिया किया

मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को थोड़ी देर में दिल्ली की एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों के अनुसार, राणा की कोर्ट में वर्चुअली पेशी होगी। एनआईए कोर्ट में हलचल तेज है। तहव्वुर राणा से जुड़े सभी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं।

तहव्वुर राणा को भारत लाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पित होना भारत सरकार और एजेंसियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है। पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर किए गए इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी। इसलिए तहव्वुर राणा को जवाबदेह ठहराना बहुत जरूरी है। कई कड़ियों को जोड़ने की जरूरत है। उससे पूछताछ और हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी की भूमिका का पता लगाने के बाद जांच पूरी होगी।

Exit mobile version