रोहतक के कलानौर कस्बे में चोरों ने फौजी के मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर लाइसेंसी बंदूक, कैश और आभूषण चोरी करके फरार हो गए। परिवार के लोगों को चोरी के बारे में पता चला ताे मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
चरखी दादरी के गांव बौंद कलां निवासी राम अवतार ने बताया कि वह फौजी है। कुछ समय पहले ही उसने कलानौर की जाट कॉलोनी में नया मकान बनाया था। उसका परिवार यहीं रहता है, जबकि उसकी ड्यूटी लुधियाना में है।
मंगलवार-बुधवार रात को परिवार वाले छत पर जाकर सो गए। वहीं पीछे से चोर उनके घर में घुसे। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा और घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक, 6 कारतूस, करीब 10 हजार कैश और लाखों रुपए के गहने चारी कर लिए और वहां से फरार हो गए।
कलानौर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। चारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
