Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर टहल रही लड़की पर किया हमला, घटना CCTV में कैद

राजस्थान के अलवर से रोंगटे खड़े करने वाला ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपकी भी चीख निकल जाएगी। अलवर में एक कॉलेज स्टूडेंट पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उसे सड़क पर गिराया और शरीर पर जगह-जगह काट लिया।

पीड़िता के परिवार के मुताबिक हमला एक महिला सरकारी टीचर के कारण हुआ है। वो गली के कुत्तों को खाना देती है इस कारण यहां कुत्तों का झुंड बढ़ता जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्टूडेंट पर 8 कुत्तों ने अटैक किया था। घटना शुक्रवार (7 मार्च) शाम करीब 6 बजे जेके नगर की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार फिजियोथेरेपी की स्टूडेंट नव्या गुप्ता (18) शुक्रवार शाम को घर के पास ही मोबाइल पर बात कर रही थी। उससे करीब 20 मीटर दूर एक महिला सरकारी टीचर 8 आवार कुत्तों को खाना खिला रही थी। अचानक ही सारे कुत्तों नव्या की ओर भागे और उसे घेरकर अटैक कर दिया। नव्या जोर-जोर से चिल्लाई और उन्हें भगाने की कोशिश भी। लेकिन कुत्तों के झुंड ने नव्या को कपड़ों से घसीटते हुए नीचे गिरा दिया और काट लिया।

नव्या के पिता मिट्ठन लाल गुप्ता से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी नव्या कुत्तों के हमले से इतना डर गई कि घर में अपनी मां का और मेरा हाथ पकड़ कर बैठी है। इस हमले के बाद वह घर के बाहर जाने से भी डर रही है। परिजनों का कहना है गली में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक महिला टीचर उन्हें खाना खिलाती है इसलिए यहां कुत्ते हमेशा घूमते रहते हैं। वह आवारा कुत्तों के लिए खाने के लिए लाती है। उनको पालने की बात भी कहती है। यही कुत्ते हमला करते हैं। कुत्तों को पकड़ने के लिए कई बार शिकायत भी की है, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ है।

Exit mobile version