Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में भयानक सड़क हादसा; कैंटर ने मारी श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर– 3 की मौत, 23 घायल

रोहतक में हिसार-दिल्ली हाईवे पर देर रात को कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं करीब 23 लोग गंभीर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी 24 से अधिक श्रद्धालु राजस्थान के बगड़ में पूजा-पाठ के लिए जा रहे थे। आधी रात को वे जब महम में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनके साथ हादसा हो गया।

कैंटर की टक्कर से पिकअप पलट गया और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आई। हादसे में घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। इधर, करीब 20 से ज्यादा लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से काफी लोग सीरियस भी हैं। मृतकों की पहचान गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी करीब 70 वर्षीय गायत्री व करीब 40 वर्षीय बिजेंद्र के रूप में हुई है।

एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम को भेजा गया है। अस्पताल में जाकर घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

Exit mobile version