Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में भयानक हादसा: कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए 50 मीटर तक घसीटा, आरोपी ड्राइवर फरार

रोहतक में सोनीपत रोड पर रेवले एलिवेटेड ट्रैक से पहले कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसके बाद कार ड्राइवर बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। आखिर में वह उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा।

घटना का पता लगते ही मौके पर लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस को सूचना दी और टीम मौके पर पहुंची। टीम को गाड़ी में एक पर्स मिला है। जिसमें नशीली दवाई भी मिली हैं। वहीं कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक झंग कॉलोनी से लक्ष्मीनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही बीच रास्ते में एक शोरूम के पास पहुंचा तो खुले कट पर सोनीपत रोड को पार करने की कोशिश की। इसी दौरान सोनीपत स्टेंड की ओर से तेज गति में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

लोगों का कहना है कि कार की टक्कर के बाद ड्राइवर बाइक सवार को घसीटता हुआ 100 मीटर दूर तक ले गया। इधर, कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक भी उछलकर कार के ऊपर से काफी दूर जाकर गिरा।

घायल को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है। लोगों का कहना है कि यहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने यहां ब्रेकर तक नहीं बनवाया। जिसके कारण हादसे होते हैं।

सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी हरपाल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं आसपास में लगे CCTV कैमरे का भी पता किया जा रहा है। अगर कहीं CCTV फुटेज मिलती है तो अधिक जानकारी मिल पाएगी।

Exit mobile version