रोहतक पुलिस की टीम ने पाडा मोहल्ला निवासी सावन की चाकू से वार कर हत्या करने की वारदात में शामिल रहे दसवें आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 24.01.2026 को पुलिस को सूचना मिली की पाडा मौहल्ला रोहतक मे झगड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तुंरत मौक पर पहुंचकर जांच शुरु की। झगड़े मे एक युवक पर चाकुओं से हमला किया गया। जिसे ईलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया। मृतक युवक की पहचान सावन पुत्र सुभाष निवासी पाडा मौहल्ला के रूप मे हुई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 24.01.2026 को पाड़ा मोहल्ला निवासी सुभाष अपनी बुआ व भाई के लडके के साथ गली में खड़ा हुआ था। सुभाष का बेटा सावन घर के बाहर बैठा हुआ था। करीब 2 बजे आशु का भांजा आकर सावन के साथ गाली गलौज करने लगा। सुभाष ने युवक को समझाकर वापस भेज दिया। जिसके बाद आशु, शिवम, रविंद्र, सुरेंद्र, बिजेन्दर व अन्य युवक अपने हाथों में छुरी व चाकू लिये हुये आये। आशु व उसके साथ आए अन्य युवको ने सावन को मारने लगे। सावन अपने आप को बचाने के लिए मंदिर के अंदर भाग गया। युवकों ने मंदिर के अंदर घुसकर सावन पर चाकू से वार कर दिया। लगी चोटे के कारण सावन वही गिर गया। युवक मौक़े से फ़रार हो गए। सावन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहा पर डॉक्टरों की टीम द्वारा सावन को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवक की लाश का आज पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौंकी सलारा मौहल्ला उप.नि. राकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 14.05.2026 रविन्द्र पुत्र रोहताश निवासी पाडा मौहल्ला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ जिला रोहतक मे जुआ अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट आदि धाराओ के तहत 06 मामले दर्ज है जिनमे थाना पुरानी सब्जी मंडी मे 04, शहर रोहतक मे एक व आर्य नगर मे एक मामला दर्ज है। वारदात मे शामिल रहे नाबिलग युवक समेत 09 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
रविन्द्र पुत्र रोहताश निवासी पाडा मौहल्ला
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 19 दिनांक 24.01.2026 धारा 103(1), 190, 191(3), 117(1) बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक।
