Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे पांचों जोन का टेंडर हुआ जारी तीन ठेकेदार कल से उठाएंगे शहर से कचरा, 435 पुराने कर्मचारी होंगे समायोजित

रोहतक। शहर में सोमवार से नए तीन ठेकेदार कचरा उठान शुरू कर देंगे। साथ ही, पुराने 435 कर्मचारियों को नए ठेकेदार समायोजित करेंगे। शनिवार को कर्मचारी प्रधान शंभू व अशोक थोरिया के साथ निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा से मिले। आयुक्त ने भरोसा दिया कि किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी।

नगर निगम ने शहर में कचरा उठाने का कार्य निजी एजेंसी को दे रखा था, जिसका कार्यकाल 30 जून को पूरा हो गया था। अब निगम ने शहर को पांच जोन में बांटकर तीन एजेंसी को ठेका दिया है। जोन नंबर दो, तीन व चार को भनवाला को-आपरेटिव सोयाइटी ने लिया है, जबकि जोन नंबर एक वीरेंद्र हुड्डा व जोन नंबर पांच से कचरा उठाने का ठेका राजकुमार को दिया गया है।

निगम प्रशासन का कहना है कि तीनों एजेंसी को तत्काल प्रभाव से कचरा उठाने के लिए कहा गया है। हालांकि, रविवार को साजो-सामान एकत्रित कर सोमवार से सुचारु रूप से कचरा उठान का काम शुरू हो जाएगा।

जोन वार्ड
एक 1,2,3,4,5
दो 6,7,8,9
तीन 10,11,12,13
चार 14, 15, 16, 17
पांच 18,19,20,21,22

पांचों जोन का टेंडर जारी कर दिया गया है। तत्काल प्रभाव से कचरा उठाने की हिदायत दी गई है। पुराने कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा। किसी की नौकरी नहीं जाएगी।
– डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

पुरानी दोनों एजेंसी के 435 कर्मचारी हैं, जो आज कार्यालय में पहुंचे। सभी की तरफ से मांग पत्र निगम आयुक्त को दिया गया। आयुक्त ने भरोसा दिया कि किसी की नौकरी नहीं जाएगी। पुरानी एजेंसियों से भी जल्द वेतन दिलवा दिया जाएगा।
– शंभू प्रधान, नगर निगम कर्मचारी संघ

Exit mobile version