Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ओल्ड बाईपास रोड के निर्माण का टेंडर जारी, 81 करोड़ की पेयजल परियोजना का काम भी तेज

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

रोहतक में ओल्ड बाईपास रोड के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से बदहाल सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी बीएंडआर) की ओर से करीब 1.55 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सड़क निर्माण का टेंडर जारी किया गया है। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी। अक्टूबर 2025 में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। इसके बाद पेयजल परियोजना के तहत भी सड़क के नीचे 8, 10 और इंच की पाइपलाइन बिछाई गई।

फसलों के कारण 4 महीने प्रभावित रहा काम

गेहूं और चने की फसलों के कारण करीब 4 महीने तक काम प्रभावित रहा। पाइपलाइन बिछाने का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, जबकि कुछ कार्य अभी बाकी हैं। सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को धूल और मिट्टी से परेशानी उठानी पड़ रही थी।

81 करोड़ की पेयजल परियोजना पर भी चल रहा काम

शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 81 करोड़ रुपये की परियोजना पर भी काम चल रहा है। अप्रैल 2026 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महम विकास रैली के दौरान इस परियोजना का शिलान्यास किया था।

अब पेयजल पाइपलाइन से जुड़े शेष कार्य पूरे होने और टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद सड़क का पुनर्निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिल सकेगी।

Exit mobile version