Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक विनय नगर में टेंपो ने एक मासूम को कुचला, मौत

शहर के विनय नगर में दूध से भरे टेंपो ने वीरवार सुबह सवा साल के मासूम को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर निवासी अर्जुन ने बताया कि वह डेढ़ दशक से रोहतक में रह रहा है और रेहड़ी लगाता है। परिवार के लिए विनय नगर में किराये पर मकान ले रखा है। उसके तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा रोहित वीरवार की सुबह करीब 7 बजे गली में खेल रहा था। इसी बीच हर रोज की तरह दूध सप्लाई करने के लिए टेंपो आया। टेंपो को देखकर रोहित घर के बाहर बनी सीढ़ी पर चढ़ने लगा। इसके बावजूद टेंपो चालक ने ध्यान नहीं दिया और उसके बेटे पर गाड़ी का पहिया चढ़ा दिया। चीख सुनकर रोहित की मां मीरा देवी बाहर आई। बच्चे के मुंह से खून आने लगा था। तत्काल उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version