Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में तापमान 46 डिग्री पार: 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कल आंधी-बारिश की संभावना; हिसार में वाटर कूलर के पास गंदगी जमी

हरियाणा में हीटवेव और बढ़ते टेमपरेचर के बाद भी विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर बंद पड़े हैं। कई जगहों पर वाटर कूलर के पास गंदगी जमा है। बस स्टैंड, पार्कों और मुख्य बाजार में पीने के पानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान औसत से 4.2 डिग्री C अधिक चल रहा है। बुधवार को रोहतक का तापमान 46.6 डिग्री रहा। इसके साथ ही हिसार, भिवानी और नारनौल का टेमपरेचर 45 डिग्री क्रॉस कर गया।

मौसम विभाग ने कल 4 जिलों में आंधी और ओले का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित 10 जिलों में हीटवेव और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

नौतपा में भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू यानी हीटस्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करके लू के रिस्क से काफी हद तक बचा जा सकता है

नौतपा में भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू यानी हीटस्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करके लू के रिस्क से काफी हद तक बचा जा सकता है

मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) दक्षिण और पूर्वी हिस्सों के जिले जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में हीटवेव और धूलभरी आंधी को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर और पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा में बुधवार को अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 0.9°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2°C अधिक बना हुआ है। रोहतक में पारा रिकॉर्ड 46.6°C पर पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा नारनौल में 45.5°C, हिसार व भिवानी में 45°C और अंबाला में 44°C तापमान दर्ज किया गया। सभी प्रमुख शहरों में शुष्क मौसम के साथ लू का दौर जारी है।

राज्य के न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.6°C की मामूली गिरावट देखी गई है, जो फिलहाल सामान्य के आसपास ही है। बुधवार सुबह दर्ज आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज पर 21.6°C रहा। वहीं करनाल में 23.0°C और हिसार में 24.5°C रहा, जबकि रोहतक और चरखी दादरी में रात का तापमान 28.1°C दर्ज किया गया।

Exit mobile version