Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 3 शहरों का तापमान 16 डिग्री के करीब:हिसार-महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी; 22 अक्टूबर तक खुश्क रहेगा मौसम

हरियाणा में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह के समय ठंडक महसूस हो रही है। उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान पर असर पड़ा है। हालांकि अभी दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। राज्य में महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान सबसे कम तापमान 15.9 डिग्री रहा। इसके अलावा हिसार में तापमान 16.5 और नारनौल में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 22 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट बनी रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश का असर आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार तापमान औसत से कम बना हुआ है। इसका कारण अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में हुई बारिश है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण करीब 30 एमएम बारिश हुई थी। जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

Exit mobile version