Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 6 जिलों में पारा 44 डिग्री पार:दिन और रात में गर्म हवाएं चलेंगी, 14 जून से मिलेगी राहत, हवाएं बदलेगी-बादल छाएंगे

हरियाणा में मानसून आने से पहले गर्मी का सितम जारी है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने 5 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में भीष्ण गर्मी व दिन व रात के गर्म हवाएं चलने का आरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं हरियाणा के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट रहेगा।

हरियाणा में पिछले 3 दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। पहले तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा। इसके बाद 42 डिग्री तो आज तापमान 45 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर गया है। प्रदेश में सिरसा आज भी सबसे गर्म रहा।

सिरसा में तापमान 46.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रोहतक में तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने लगातार 13 जून तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 13 जून तक उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जो गर्म व खुश्क होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी और होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच बीच में हल्के बादल और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है। परंतु 14 जून को हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है जिसे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व आंशिक बादलवाई आने की संभावना है।

Exit mobile version