Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा:धूप छुड़ा रही पसीने, दो दिन ऐसे ही हालात, शनिवार को छाएंगे बादल

हरियाणा में गर्मी अब दिनों दिन बढ़ रही है। बीते दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान जहां 39.7 डिग्री सेल्सियस जहां पहुंचा। वहीं बीती रात को न्यूनतम तापमान भी करीब 2 डिग्री बढ़ कर सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा हो गया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गर्मी सताने लगी है। शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। इधर, शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। जिससे तापमान में भी गिरावट संभव है।

हरियाणा में सबसे कम तापमान रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस का रहा। जहां 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म जिला हिसार का बालसमंद रहा। जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

आगामी दिनों की बात करें तो हरियाणा में अब मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार को तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते दिन के समय धूप खिली रहेगी। वहीं 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। दिन का मौसम गर्म व रात का मौसम ठंडा हो रखा है। खुला व साफ मौसम को किसान लावणी के लिए ठीक मान रहे हैं।

बीते 24 घंटे में बदले अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र के तापमान में बढ़ोतरी हुई। 2.7 डिग्री बढ़ोतरी के साथ कुरुक्षेत्र का तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में केवल चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया का 0.4 डिग्री तापमान गिरा। वहीं बुधवार को प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान हिसार के बालसमंद में दर्ज किया गया। जहां का तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल के तापमान में दर्ज की गई। जहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। जिसके बाद नारनौल का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अकेले फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री कम हुआ है। जिसके बाद यहां का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश में सबसे ठंडा एरिया रोहतक के रेस्ट हाउस का दर्ज किया गया। जहां का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version