हरियाणा में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तापमान में बदलाव देखने को मिला है। वातावरण में नमी और हवा चलने के कारण दिन के तापमान में कमी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञानियों ने 24 फरवरी की रात के बाद फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है और रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के कुछ शहरों के रात और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आई है। वहीं 12 दिनों के तापमान का आकलन करें तो हरियाणा में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई है।

12 दिन पहले रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, महेंद्रगढ़ और यमुनानगर का तापमान 28 से 30 डिग्री तक चला गया था, जो अब घटकर 23 से 25 डिग्री के बीच आ गया है। धीरे-धीरे रात के तापमान में भी कमी आने लगेगी। 25 से फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके सक्रिय होने से हवाओं में बदलाव आएगा और प्रदेश में बादल छा सकते हैं

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है। बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 26 फरवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान 24 फरवरी तक हल्की से मध्यम गति से उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।

लेकिन 25 और 26 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं के रुख में बदलाव के कारण कभी-कभी प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!