Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में तापमान 45 डिग्री के पार:18 जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा, हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, रात में भी चलेगी लू

मौसम विभाग ने हरियाणा में लू चलने की चेतावनी जारी की है। आज (9 जून) से प्रदेश में लू चलेगी। मौसम विभाग ने दिन और रात दोनों समय लू चलने की संभावना जताई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। बता दें कि रविवार को हरियाणा के 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था।

सबसे अधिक तापमान सिरसा और रोहतक में दर्ज किया गया। यहां तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने 11 जून तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। 2 दिन तक राजस्थान से सटे हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में रेगिस्तानी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Exit mobile version