हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं दिन में खिली धूप के आगे सर्द हवाएं बेअसर साबित हो रही हैं। सर्द हवाओं की गति धीमी होने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है।

7 जिलों में तापमान 28 डिग्री से ऊपर चला गया है। इन जिलों में हिसार, नारनौल-महेंद्रगढ़, सिरसा, चरखी दादरी, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। महेंद्रगढ़ में दिन का सबसे अधिक तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तापमान इसी तरह से बढ़ेगा।

एक सप्ताह तक तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। होली के बाद दिन में गर्मी महसूस होगी। वहीं, रात में तापमान 15 डिग्री के आसपास चला जाएगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!