चिराग को लेकर किए सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं। हम जनता के हनुमान हैं। चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं। मैं उन्हें ज़रूर सलाह दूंगा, वह हमारे बड़े भाई हैं और उन्हें जल्द से जल्द शादी करनी चाहिए।’

इस बयान पर राहुल गांधी ने कहा, “यह बात मुझ पर भी लागू होती है।”

इससे पहले रविवार सुबह यात्रा पूर्णिया से शुरू हुई, जहां राहुल गांधी ने बुलेट चलाई। इस दौरान उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे। राहुल ने 2KM तक बाइक चलाई।

इस दौरान उनका एक समर्थक अचानक से सामने आ गया। राहुल कुछ समझ पाते इससे पहले उसने लोकसभा में नेता विपक्ष को किस किया। तब तक सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बुलेट पर नजर आए। उनके पीछे बॉडीगार्ड था। यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ-साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्‌टाचार्य के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!