Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घर-घर जाकर हैप्पी कार्ड बना रही टीमें:6 हजार लोगों को मिला लाभ; रोडवेज बसों में 1000 किमी फ्री कर सकेंगे सफर

हरियाणा में अब हैप्पी कार्ड के लिए सीएससी सेंटर व हरियाणा रोडवेज डिपो के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रोडवेज कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर ही हैप्पी कार्ड एक्टिवेट कर रही है। इसके तहत 1 लाख 80 हजार रुपए से कम आय वालों को रोडवेज की बसों में साल में 1 हजार किलोमीटर तक फ्री यात्रा मिलेगी।

रोहतक रोडवेज डिपो से पांच टीम हर रोज गांव में निकलती है। जिन्हें हैप्पी कार्ड के बारे में पता नहीं है, उन पात्र व्यक्तियों के घर जाकर ही हैप्पी कार्ड बना रही हैं। अभी तक इस मुहिम के चलते 3 हजार लोगों के हैप्पी कार्ड एक्टिवेट किया जा चुके हैं। रोहतक जिले में अभी तक कुल 6 हजार लोगों को हैप्पी कार्ड की सुविधा का लाभ मिला है।

हैप्पी कार्ड योजना के रोहतक रोडवेज डिपो के मुख्य अधिकारी सतबीर मुंढाल ने बताया कि बहुत से लोगों को तो यह भी नहीं पता कि वह हैप्पी कार्ड स्कीम के तहत पात्र हैं। इसलिए वे हम तक नहीं पहुंच पाते हैं। लेकिन हरियाणा रोडवेज ने उन लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए 8 टीमों का गठन किया है।

जिनमें से पांच टीमें गांव-गांव जाकर हैप्पी कार्ड बना रहे हैं। वहीं एक टीम रोहतक बस स्टैंड, एक महम व एक कलानौर में हैं। लिस्ट में उनके नाम देखकर खुद उनसे संपर्क करने के लिए यह टीम में गांव-गांव जा रही है।

मुख्य अधिकारी सतबीर मुंढाल ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को संपर्क करने के बाद उनके हैप्पी कार्ड का एक्टिवेशन कोड रोहतक डिपो में बने ऑफिस पर पहुंच जाता है और उसे तुरंत एक्टिवेट कर हैप्पी कार्ड दे दिया जाता है।

अभी तक ऐसे 3 हजार लोगों को टीम ने जाकर के हैप्पी कार्ड की सुविधा का लाभ दिया है। अबतक रोहतक जिले में 6 हजार लोगों को इस योजना के तहत लाभ मिल चुका है। हरियाणा सरकार की स्कीम के तहत हैप्पी कार्ड धारक व्यक्ति साल में 1 हजार किलोमीटर हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकता है।

Exit mobile version