पेड़-पौधे और हरा-भरा वातावरण अच्छे स्वास्थ्य के लिए कितना जरुरी है यह तो सब जानते ही हैं। लेकिन छोटे बच्चों को इस बात के प्रति जागरुक करना बहुत ही जरुरी है कि पर्यावरण की सुरक्षा मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। पृथ्वी को हो रही क्षति को कैसे ठीक नियंत्रित किया जा सकता है इस बात के बारे में आप बच्चों को समझाने के लिए कुछ एक्टिविटीज करवा सकते हैं। हर साल 22 अप्रैल यानी की आज के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति उनमें जागरुकता फैले। ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस पर आज आपको बताते हैं कि कैसे आप बच्चों को पृथ्वी दिवस का महत्व बता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…
आप बच्चों को समझाएं कि प्लास्टिक का इस्तेमाल उन्हें कम से कम करना चाहिए। प्लास्टिक की जगह आप उन्हें मिट्टी से तैयार खिलौने दे सकती हैं। इसके अलावा प्लास्टिक की वॉटर बोतल की जगह आप उन्हें तांबे की बोतल का इस्तेमाल करवा सकते हैं। बच्चों को बताएं कि प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करना पर्यावरण के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है।
बच्चों को आप गार्डनिंग करना सिखा सकते हैं। छोटे-छोटे पौधे आप बच्चों की मदद से उगवा सकते हैं। इससे उन्हें प्रकृति के करीब रहना भी आएगा और वह पर्यावरण को हरा-भरा रखने में भी मदद कर पाएंगे। पौधे लगाना, बीच बोना जैसी चीजों की आप उन्हें आदत डाल सकते हैं।
इसके अलावा बच्चे अक्सर अपने पुराने कपड़े और जूते फेंक देते हैं उन्हें इस्तेमाल भी नहीं करते। ऐसे में आप उन्हें बताएं कि यह जूते और कपड़े वह किसी जरुरतमंद को दे सकते हैं। इसके अलावा वह जूतों को पिन कुशन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप बच्चों को पुराने न्यूजपेपर और स्कूल की कॉपी को फेंकने की जगह उन्हें दोबारा से इस्तेमाल करना सिखा सकते हैं। पुराने न्यूजपेपर ने आप बच्चों को पेपर बैग या फिर हैंड बैग बनाना भी सिखा सकते हैं। यह क्रिएटिव चीजें उन्हें सिखने में भी मजा आएगा और इससे वह पेपर के महत्व को भी समझ पाएंगे।
बच्तों को आप घर के पीछे एक छोटा सा किचन गार्डन बनाकर उसमें सब्जियां उगाना सिखा सकते हैं। यदि आपके घर में सब्जियां और फल उगाने की जगह नहीं है तो आप ऑर्गेनिक हर्ब्स भी बच्चों सो उगा सकते हैं। इससे उन्हें पौधों के बारे में पता चलेगा और वह पर्यावरण को हरा-भरा रखने में भी मदद कर पाएंगे।
