Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक PGI में टीबी जांच शिविर व जागरूकता कैंप का किया गया आयोजन

रोहतक। पीजीआईएमएस में शुक्रवार को ओपीडी हाॅल में टीबी जांच शिविर व जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 150 मरीजों की जांच की गई। साथ ही मरीजों के जरूरी टेस्ट भी किए गए। इस दौरान कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने लोगों को जागरूक कर शपथ भी दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि कुलपति डाॅ.एचके ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य पूरे देश को टीबी मुक्त बनाना है। नारी शक्ति की तरफ भी विशेष ध्यान देकर ही इसको हासिल किया जा सकता है। यदि वे स्वस्थ रहेंगी तभी परिवार को सशक्त रख पाएंगी। उन्हें समय-समय पर अपनी जांच कराते रहनी चाहिए।

चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल ने कहा कि टीबी रोग के निदान के लिए पीजीआई में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीज को टीबी के लक्षण हों तो तुरंत जांच कराएं।
इस अवसर पर डाॅ. प्रेम प्रकाश गुप्ता, डाॅ.डाॅण राजेश गुप्ता, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज और सेवा पखवाड़े के सहायक नोडल अधिकारी डाॅ. वरुण अरोड़ा, डाॅ. रितु अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।

Exit mobile version