Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कॉस्मेटिक्स बाजार में Tata  ने मारी एंट्री, ब्यूटी एप लॉन्च करने के लिए Reliance भी तैयार

ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक्स के बिना तो महिलाओं का जीवन जैसे अधूरा ही है। अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए वह क्या कुछ नहीं कर रही है। यही कारण है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक्स मार्केट में कॉम्पिटीशन काफी तेजी हो गया है। बाजार में कॉस्मेटिक्स की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए भारत के सबसे अमीर इंसान और अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने अपना ई-कॉमर्स ब्यूटी प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रहा है।

रिलायंस से पहले टाटा भी ऑनलाइन बाजार में कूद गया है। दरअसल सोशल मीडिया या ई-कॉमर्स वेबसाइट की मदद से कॉस्मेटिक आइटम को बाजार में बेचना बहुत आसान है । इसीलिए  भारतीय कंपनी टाटा अब ऑनलाइन शॉपिंग में विदेशी कंपनियों के वर्चस्व को तोड़ने के लिए अपना ई-कॉमर्स वेंचर लेकर आई है टाटा क्लिक। शुरुआत में इस वेबसाइट पर कपड़े, फुटवेयर, इलेक्ट्रोनिक उपकरण ही उपलब्ध थे लेकिन कंपनी  कई और दूसरी कैटेगरी के प्रोडेक्ट्स को भी लॉन्च करने पर विचार कर रही है। 

Tata का यह E-Commerce Platform गूगल प्ले स्टोर, मोबाइल ऐप तथा वेब पोर्टल में मौजूद है । इस प्लेटफार्म के जरिए आप प्रोडक्ट ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और होम डिलिवरी करवा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ज्वेलरी सेगमेंट भी जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।  कुछ महीने पहले आदित्य बिड़ला ग्रुप ने अपना फैशन ई-कॉमर्स वेंचर abof.com लॉन्च किया वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने ऑनलाइन फैशन पोर्टल Ajio.com लॉन्च किया है।

वहीं दूसरी तरफ रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) का ई-कॉमर्स ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा कुछ ही दिनों में ग्राहकों के लिए लाइव होने जा रहा है। इसका पहला स्टोर अप्रैल में मुंबई में खुलने की उम्मीद है। इसके बाद देश के दूसरे हिस्सों में भी ऑफलाइन स्टोर खोले जाएंगे। Tira मेकअप, स्किनकेयर, हेयर केयर, बाथिंग, फ्रेगरेंस, मेंस ब्यूटी और लग्जरी सेक्शन ऑफर करेगा।

टीरा स्टोर कई टेक्नोलॉजी इंटरवेंशन जैसे कि वर्चुअल ट्राइ-ऑन और कस्टमाइज्ड रिकमेन्डेशन पेश करेगा। रिलायंस रिटेल ने पिछले साल मेकअप और पर्सनल केयर ब्रांड इनसाइट कॉस्मेटिक्स में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा था।  याद हो कि पिछले साल दिवालिया हुई अमेरिकी कॉस्मेटिक कंपनी रेवलॉन इंक (Revlon inc) को रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा खरीदने की चर्चाएं भी हुई थी। 

Exit mobile version