जनता कॉलोनी में बीते शुक्रवार की रात होटल संचालक चंद्रभान व उनकी पत्नी निशा की उनके बेटे तरुण ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तरुण की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था। मंगलवार को पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त तमंचे की तलाश में शिवाजी कॉलोनी की पुलिस तरुण को लेकर हरिद्वार गई। हालांकि पुलिस को वहां कोई सफलता नहीं मिली।

हत्या में प्रयुक्त दोनों देसी कट्टे बरामद नहीं हो सके। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जा रही है। वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है। इससे अभी हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस के पास पूछताछ के लिए अभी समय है। आरोपी से सच पता कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
