Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गोदाम में खड़ा टैंकर हुआ चोरी: KMP पर दिखी GPS लोकेशन,साढ़े 8 क्विंटल चायपत्ती सांपला से गोरखपुर जानी थी

रोहतक के सांपला स्थित में दिल्ली रोड पर गोदाम में खड़ा चाय पत्ती से भरा कैंटर चोरी हो गया। कैंटर 8524.48 किलोग्राम चायपत्ती लेकर गोरखपुर जाते समय गोदाम में खड़ा किया था। जब जीपीएस से लोकेशन देखी तो झज्जर जिले के आसौदा में दिखाई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।बहादुरगढ़ निवासी राजेश खत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। सांपला दिल्ली रोड पर उसका गोदाम है। उसने आयशर कैंटर लिया हुआ है। गाड़ी पर पिछले करीब 5 महीने से उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद निवासी राम किशोर को ड्राइवर रखा हुआ है। 24 फरवरी को चालक राम किशोर गाड़ी में चायपत्ती लोड करने के लिए सांपला बेरी रोड पर ईस्माइला-11 बी में लेकर गया।

26 फरवरी को जब उन्होंने अपने मोबाइल पर जीपीएस पर अपनी गाड़ी की लोकेशन देखी तो झज्जर जिले के गांव आसौदा के नजदीक केएमपी पर दिखी। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से संपर्क किया तो उसका कहना था कि गाड़ी गोदाम में ही खड़ी है। जब चालक ने जाकर देखा तो पाया कि चाबी उनके पास ही थी, लेकिन गाड़ी वहां पर नहीं मिली।

इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने आसौदा टोल पर पहुंचकर डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद वे सांपला गोदाम पर पहुंचे, लेकिन उन्हें अपने कैंटर व चायपत्ती का कोई सुराग नहीं लगा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version