Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में तमन्ना हत्याकांड का खुलासा: आरोपी पति गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने परनाला बहादुरगढ निवासी तमन्ना की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात को अन्जाम देने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 13.08.2026 को परनाला बहादुरगढ निवासी विकास की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि विकास ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2021 मे हरविन्द्र पुत्र हरिकिशन निवासी गाव माजरा सोनीपत के साथ की थी। तमन्ना व उसके पति की आपस मे अनबन होने के कारण अलग अलग रहते थे। दिनांक 13.08.2026 को तमन्ना के परिवार को सुचना मिली की हरविन्द्र ने तमन्ना की हत्या कर दी जिसकी लाश को पोलंगी खेतो मे नजदीक जम्मु कटरा एक्प्रेस हाईवे के पास गाडी मे पडी है।
मामले की जांच स.उप.नि राजेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 14.08.2026 को आरोपी पति हरविन्द्र पुत्र हरिकिशन निवासी माजरा फरमाणा सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. हरविन्द्र पुत्र हरिकिशन निवासी माजरा फरमाणा सोनीपत
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 197 दिनांक 14.08.2026 धारा 103(1), 238(बी) बीएनएस थाना आई.एम.टी रोहतक

Exit mobile version