Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नवरात्रि के 9 दिन इन बातों का रखें खास ख्याल, व्रत में रहेंगे एनर्जी से भरपूर

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो गई है। इन दिनों मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और मां का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त 9 दिनों का उपवास रखते हैं। अगर आप भी उपवास रख रहे हैं तो पूरे नौ दिनों तक अपनी डाइट का खास ख्याल रखें ताकि उपवास के दौरान आपको कमजोरी महसूस ना हो। इस दौरान हेल्दी चीजों का सेवन करें जो आपको एनर्जेटिक रखें। चलिए आपको बताते है कि उपवास के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

कुट्टू का आटा

प्रोटीन से भरपूर कुट्टू के आटे का सेवन करें लेकिन इसकी पूरी, हलवा या पकोड़े तलने की बजाय रोटी बनाकर खाएं। दरअसल, पूरी, हलवा व पकोड़े में घी और तेल अधिक लगता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक है।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स

व्रत के दौरान अगर आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे तो आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी। अपनी डाइट में काजू, किशमिश,  पिस्ता और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स शामिल करें।

दही और डेयरी प्रोडक्ट्स

दही पेट के लिए बहुत हल्दी होता है। दही को मीठी लस्सी या सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा डालकर छाछ बनाकर पी सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी। दूध, पनीर और मक्खन जैसी चीजों को डाइट में लें।

फल- सब्जियां

व्रत के दौरान आप फलों का सेवन जरूर करें। इससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे। शरीर को डिहाइड्रोजन से बचाने के लिए नींबू पानी पीएं। खीरा व गाजर जैसी चीजें भी खा सकते है।

नारियल

नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहेगी और शरीर को एनर्जी मिलेगी। आप चाहें तो कच्चा नारियल भी खा सकते हैं।

साबुदाने की खिचड़ी

इस दिन साबुदाने की खिचड़ी को अपने डाइट में शामिल करें। ये प्रोटीन का एक शानदार स्त्रोत है। 

Exit mobile version