नगर निगम, रोहतक संयुक्त आयुक्त, नमिता कुमारी
नगर निगम संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि नगर निगम की टीम व पशुपालन विभाग की टीम द्वारा नगर निगम, रोहतक की पहरावर गौशाला में पशुओ की टैगिंग का कार्य करवाया जा रहा है।
आज नगर निगम की गौशाला का निरीक्षण भी किया गया, अभी तक नगर निगम द्वारा लगभग 1500 पशुओ की टैगिंग करवाई जा चुकी है शेष पशुओ की टैगिंग का कार्य भी प्रगति पर है जिसे जल्द पूर्ण किया जायेगा। नगर निगम गौशाला के पशुओ हेतु सभी टैग संतरिया रंग के है तथा सभी टैग पर नम्बर व निगम की पहचान बनवाई गई है ताकि निगम द्वारा पकड़े गये पशुओ की अलग से पहचान की जा सके। नगर निगम द्वारा शहर से बेसहारा पशुओ को पकड़वाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आमजन से अपील हैं कि वे पशुओ को खुले में न छोड़े क्योकि इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं व आमजन को भी असुविधा होती हैं। जो व्यक्ति पशुओ को खुले में छोड़ देते हैं, ऐसे पशुओ को भी नगर निगम, रोहतक द्वारा पकड़कर पहरवार गौशाला में छोड़ा जायेगा तथा पकड़े गये पशु वापिस नहीं लोटाए जायेगें। इसलिए आमजन से पुनः अपील हैं कि वे पशुओ को खुला न छोड़े।
पशुओ की टैगिंग के दौरान पशुपालन विभाग की और से उप निदेशक डा0 सूर्या खटखड़, निगम की और से सहायक सफाई निरीक्षक सुमित व संदीप राठी उपस्थित रहे।
