हम सबको स्वस्थ रहने के लिए हेल्थी डाइट लेने की आवश्यकता होती है। पोषण से भरपूर आहार ग्रहण करने से ही हमारे शरीर की समस्त आवश्कताएं पूर्ण होती है।अमूमन शरीर विभिन्न खाद्य-पदार्थों के सेवन से विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स आदि की पूर्ति कर लेता है, लेकिन कुछ खास विटामिन्स जिनकी आपूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसा ही एक विटामिन है विटामिन B12.यह विटामिन शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होता है और खासतौर पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।
जिसकी वजह से शाकाहारी लोग इस विटामिन की कमी से जूझते देखे जा सकते हैं। शरीर में विटामिन B12 की कमी से तमाम तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। इसे अंग्रेजी में कोबालमीन कहा जाता है। इसमें कोबाल्ट पाया जाता है,जो बाक़ी खाद्य पदार्थों के सेवन से नहीं मिलता.इसके साथ ही यह शरीर में ख़ून की स्थिति को सही बनाए रखने का काम भी करता है।
अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाए तो आपको कई बीमारियां होने की संभावना रहती हैंजिनमें मानसिक, समस्याएं, हड्डी और जोड़ों से जुड़ी परेशानी और एनीमिया शामिल होती हैं,इसकी आपूर्ति के लिए आपको विटामिन B12 से भरपूर खाना खाना चाहिए।
विटामिन बी- 12 की कमी के लक्षण:
1 त्वचा का पीला पड़ जाना
2 जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना
3 मुंह में छाले की समस्या
4आंखो की रोशनी कम होना
5 डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती
6 सांस फूल जाना
7सिरदर्द और कान बजना
8 भूख कम लगना
विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ:
1 अंडा:अंडे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होता है। इसे लोग सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। इससे विटामिन B12 की पाया जाता है। अगरआप इस विटामिन की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो 2 अंडे का रोज़ाना सेवन अवश्य करें। इससे शरीर की विटामिन बी-12 की दैनिक जरूरत की करीब 46 प्रतिशत मात्रा पूरी की जा सकती है।
2 सोयाबीन:सोयाबीन बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें विटामिन बी12 की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से आप शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं।
3 दही:दही को भी आप विटामिन बी2, बी1 और बी12 के स्रोत के रूप में प्रयोग कर सकते हैं इसमें विटामिन B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इसकी आपूर्ति के लिए दही का सेवन कर सकते हैं।
4 ओट्स:ओट्स में भी भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं। वहीं इसमें विटामिन बी12 भी काफी पाया जाता है.जिससे आपकी सेहत अच्छी रहती है।
5 दूध:विटामिन बी12 की आपूर्ति के लिए आप अपने खाने में दूध का शामिल कर सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है।
Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

