Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जींद में ट्रक से भिड़ी स्विफ्ट…जूडो खिलाड़ी नरेश छिकारा की मौतकॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और चार बार नेशनल खिलाड़ी थे नरेश

राष्ट्रीय राजमार्ग-352 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्विफ्ट कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भीड़ताना टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां लाल रंग की स्विफ्ट कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया।

आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 23 वर्षीय नरेश उर्फ फौजी छिकारा के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के जौरासी गांव का निवासी था।

नरेश एक प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी थे। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था और चार बार नेशनल स्तर पर भी खेल चुके थे। उनके परिवार में तीन भाई हैं, जिनमें दो खिलाड़ी हैं, जबकि एक खेती का कार्य करता है।

बताया जा रहा है कि नरेश अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए जींद आ रहे थे। हादसे के बाद शव को जींद के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने या रुकने से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Exit mobile version