Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

स्वीटी बूरा केस में पति के वकील सामने आए:बोले- दीपक हुड्‌डा दूसरे महंगे खिलाड़ी थे, बॉक्सर ने तसले में नहाने की बात की थी

हरियाणा में हिसार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा के आरोपों पर उनके पति व कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्‌डा के वकील ने जवाब दिया है। हुड्‌डा के वकील सागर पंघाल ने कहा कि 2014 में प्रो-कबड्‌डी लीग में दीपक हुड्‌डा दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। स्वीटी बूरा ने कहा था कि दीपक इतना गरीब था कि तसले में नहाता था। दीपक वेलेंटाइन डे पर भी गिफ्ट लेकर गया था, लेकिन स्वीटी बूरा नहीं मानीं।

वहीं स्वीटी बूरा के दीपक का लड़कों में इंटरेस्ट के बयान पर वकील ने कहा कि दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। तब स्वीटी ने ये बात क्यों नहीं कही। स्वीटी से परेशान होकर एक बार तो दीपक हुड्‌डा के मन में भी AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसे सुसाइड के ख्याल आ रहे थे। हालांकि दोस्तों ने मिलकर उसे समझाया।

स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्‌डा के खिलाफ हिसार में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा रखा है। वहीं दीपक हुड्‌डा ने रोहतक में प्रॉपर्टी हड़पने का केस दर्ज करवा रखा है। इस मामले की सुनवाई के दौरान हिसार के महिला थाने में दीपक हुड्‌डा से मारपीट को लेकर स्वीटी बूरा पर एक और केस दर्ज हुआ है। जिसका वीडियो आने के बाद स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्‌डा पर कई आरोप लगाए थे। 

शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों दीपक हुड्‌डा के वकील ने दोनों के रिश्तों के बारे में खुलासा किया कि स्वीटी बूरा और दीपक हुड्‌डा शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहा करते थे। 2015 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इतने साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 2022 में दोनों ने शादी की। अगर दीपक हुड्‌डा को लड़कों में इंटरेस्ट होता तो स्वीटी इस बात को आज क्यों बता रही है।

प्रो-कबड्‌डी में सेकेंड हाईएस्ट बिके थे हुड्‌डा स्वीटी बूरा ने हिसार में प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि दीपक हुड्‌डा गरीब परिवार से हैं और वह तसले में नहाकर बड़ा हुआ है। इस पर दीपक के वकील सागर ने कहा कि दीपक हुड्‌डा जमीन से उठकर आज इस मुकाम तक पहुंचा है। जहां तक गरीबी की बात है तो वह 2014 में प्रो कबड्‌डी में बिकने वाले खिलाड़ियों में सेकेंड हाईएस्ट प्लेयर में था। दीपक को तेलगु टाइटंस ने 12.6 लाख में खरीदा था। पहले नंबर वाले की बोली 12.80 लाख की लगी थी।

वकील सागर ने बताया कि जब स्वीटी बूरा दीपक हुड्‌डा को छोड़कर हिसार आकर रहने लगी थी तो दीपक हुड्‌डा वेलेंटाइन डे पर उससे मिलने गिफ्ट लेकर गया था। वह चाहता था कि दोनों के बीच कड़वाहट खत्म हो जाए। मगर, स्वीटी बूरा नहीं मानी। दीपक ने अपने स्तर पर उसे मानने की पूरी कोशिश की और पब्लिक में उसके खिलाफ कभी गलत नहीं कहा।

स्वीटी से झगड़े के बाद दीपक हुड्‌डा डिप्रेशन में चला गया था। वह मुझसे और दोस्तों से कहता था कि मेरे साथ अतुल सुभाष केस की तरह ना हो जाए। इस पर हमने उसे संभाला और समझाया कि ऐसा कुछ नहीं होगा। वह अब इन चीजों से धीरे-धीरे बाहर आ रहा है।

Exit mobile version