अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मानसिक रूप से बीमार युवक ने सफाई कर्मचारी को ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। ट्रेन के नीचे आने से चंद्रपुरी निवासी सफाई कर्मचारी महेंद्र की बाईं बांह कट गई। सफाई कर्मचारी को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल से PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

क्लिप में दिख रहा है कि सफाई कर्मी प्लेटफॉर्म पर चल रहा है, तभी युवक उसे चलती ट्रेन (जम्मू मेल) के आगे धक्का दे देता है। इससे वह सीधे ट्रैक पर जाकर गिरता है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजरती रहती है। यह हादसा सोमवार रात साढ़े 12 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 का है। घटना के बाद से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मानसिक रूप से बीमार युवक तोपखाना का रहने वाला है। परिवार की ओर से बेदखल किया हुआ है। सुपरवाइजर विनीत ने बताया कि ऑफिस से निकलकर महेंद्र प्लेटफार्म नंबर –1 पर ड्यूटी पर जा रहा था। इसी बीच, वहां प्लेटफार्म पर खड़े मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने महेंद्र को धक्का दे दिया।

ट्रेन की कुछ बोगियां महेंद्र की बाजू से निकल चुकी थीं। महेंद्र को तुरंत कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, फिर उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, PGI में महेंद्र का ऑपरेशन हुआ है। GRP पीड़ित महेंद्र के बयान दर्ज करने PGI गई थी, लेकिन अनफिट होने के चलते बयान दर्ज नहीं किए गए। GRP का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!