नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि नगर निगम रोहतक द्वारा आज एक विशेष पोर्टल ‘‘सुविधा मंच’’ को आरंभ किया गया। आज सांय 06ः00 बजे नगर निगम कार्यालय में नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा, संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह व वार्ड सदस्य सुशील गरिमामयी उपस्थिति एवं कार्यकारी अभियंता मंजीद दहिया, सहायक अभियंता तरूण कनिष्ठ अभियंता सूर्या कुमार, देवेन्द्र बेनिवाल, भू अधिकारी संदीप बतरा इत्यादि उपस्थिति में किया गया। इस पोर्टल पर निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो का डाटा अपलोड किया जायेगा। जिससे एक क्लिक पर कार्य का पूर्ण विवरण आ जायेगा जैसे कि कार्य कब आरंभ हुआ, कब पूर्ण होगा, लागत कितनी आयेगी, नियम व शर्ते, कितना प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ आदि जानकरी उपलब्ध होगी। 
नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि जब भी कोई कार्य आरंभ होता है या शुरू किया जाता है तो उसमें कोई ना कोई खर्च आता है परन्तु निगम अधिकारियो के द्वारा इस पोर्टल पर कोई पैसा खर्च नही किया गया है। आज का युग ऑनलाईन है इसलिए यह पोर्टल निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो की निगरानी में काफी सहायक होगा क्योकि एक क्लिक से ही कार्य का सारा डाटा सामने आ जायेगा व बार-बार फाईलो को देखने की जुरूरत नहीं पडे़गी। इसलिए इस पोर्टल का नाम भी सुविधा मंच रखा गया है। यहां यह कहना भी सही होगा कि हरियाणा में रोहतक निगम द्वारा ही वर्तमान इस प्रकार के पोर्टल पर कार्य किया जायेगा। नगर निगम के अधिकारियो को इस पोर्टल के संचालन के लिए बहुत-बहुत बधाई।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!