Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा टूरिज्म कॉर्पोरेशन के नए चेयरमैन बने सुरेंद्र पूनिया: एक साल के लिए मिली जिम्मेदारी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री रह चुके

हिसार। हरियाणा सरकार ने हरियाणा टूरिज्म कॉर्पोरेशन (HTC) में नई नियुक्ति करते हुए हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव खराक पूनिया निवासी सुरेंद्र पूनिया को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे हरियाणा पर्यटन निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन का पद भी संभालेंगे।

राज्यपाल के आदेशानुसार पर्यटन विभाग ने इस नियुक्ति को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। हेरिटेज एंड टूरिज्म विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल ने 3 नवंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया।

22 साल से भाजपा में सक्रिय हैं सुरेंद्र पूनिया

सुरेंद्र पूनिया पिछले करीब 22 साल से भाजपा में सक्रिय हैं। वे संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। जैविक ऊर्जा प्रकोष्ठ और किसान मोर्चा में अध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं। वर्ष 2012 से वे जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

बरवाला से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

सुरेंद्र पूनिया ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में बरवाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। वे हिसार जिले के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री के पद पर भी काम कर चुके हैं।

वर्तमान में वे फतेहाबाद जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब सरकार ने उन्हें हरियाणा टूरिज्म कॉर्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है।

पिता दो बार रह चुके हैं गांव के सरपंच

सुरेंद्र पूनिया के पिता ज्ञानीराम गांव में दो बार सरपंच रह चुके हैं। सुरेंद्र पूनिया लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं और संघ का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

एक साल तक संभालेंगे पर्यटन निगम की जिम्मेदारी

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सुरेंद्र पूनिया की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की गई है। अब वे हरियाणा पर्यटन निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन के रूप में काम करेंगे।

Exit mobile version